Doubtnut Promotions Sticky

जेनर डायोड क्या है ? इसका एक उपयोग लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यह P-N संधि अर्द्धचालक युक्ति मुख्यत: पश्च अभिनति में भंजन विभव (Break down voltage) पर कार्य हेतु प्रयुक्त की जाती है। भंजन विभव का मान डोपिंग (Doping) घनत्व पर निर्भर करता है। अधिक डोपिंग घनत्व के लिए भंजन विभव का मान कम होता है। पश्च अभिनत जेनर डायोड में ब्रेकडाउन विभवान्तर आरोपित करने पर वह धारा को सुगमता से प्रवाहित होने देता है किन्तु धारा के प्रवाह के बावजूद P-N संधि नष्ट नहीं होती। जैसे ही आरोपित विभवान्तर ब्रेकडाउन विभव से कम होता है, डायोड पुन: सामान्य P-N संधि बन जाता है। जेनर डायोड को 2V से. 200 V तक के भंजन विभव हेतु निर्मित किया जा सकता है। जेनर डायोड के लिए V-I अभिलाक्षणिक वक्र चित्र में दर्शाया गया है। चित्र में बिन्दुदार रेखा से बढ़ाई गई रेखा अभिलाक्षणिक वक्र का भाग है। जो लगभग धारा अक्ष के समान्तर है। अर्थात् इस डायोड के सिरों का विभवान्तर लगभग अपरिवर्तित जेनर भंजन वोल्टेज रहता है जबकि इसमें से बहने वाली धारा में कई गुना परिवर्तन हो रहा हो। इस कारण जेनर डायोड को निश्चित विभव के लिए निदेशक डायोड के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। जेनर डायोड प्रमुखत: विभव नियंत्रक/स्थिरक के रूप में प्रयुक्त किया जा रहा है।
ocr_image
चित्र में दर्शाया गया है कि कैसे जैनर डायोड एक अनियंत्रित शक्ति स्त्रोत को नियंत्रित शक्ति स्नरोत में परिवर्तित कर देता है। जेनर डायोड पश्च अभिनति में परिपथ में चित्र वोल्टेज नियामक के रूप में जेनर डायोड जुड़ा होने के कारण VRI का मान यदि VZ से VRI>VZ हो तो VZ विभव पर जेनर भंजन हो जाता है तथा धारा IZ प्राप्त होती है। फलत: RL के सिरों पर VZ विभवान्तर प्राप्त होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions