Doubtnut Promotions Sticky

रविवार को मुकेश अपने पिताजी के साथ बांध देखने गया था| बांध के पास बने विश्रामगृह (Rest house ) में समुद्र तल से उस स्थान की ऊंचाई अंकित थी| मुकेश ने अपने पिताजी से पूछा- पिताजी,इस स्थान की ऊंचाई किस प्रकार मापी गई होगी? पिताजी ने अनभिग्यता जाहिर की| अगले दिन उसने यह समस्या अपने शिक्षक के पास रखी| शिक्षक ने समझाया की मापन की दो विधियां होती है- प्रत्यक्ष विधि और अप्रत्यक्ष विधि |किसी व्यक्ति का द्रव्यमान प्रत्यक्ष विधि से ज्ञात करते है| किसी स्थान की ऊंचाई अप्रत्यक्ष विधि से ज्ञात की जाती है| किसी भौतिक राशि के मापन के लिए उसके एक निश्चित परिमाण को सन्दर्भ मानक मान लिया जाता है| जिसे मात्रक कहते है|SI में सात मूल मात्रक तथा दो पूरक मात्रक है|
निम्न प्रश्नो के उतर दीजिए-
(i ) मुकेश ने कितने मूल्य (Values ) का प्रदर्शन किया?
(ii ) मीटर की परिभाषा लिखिय ?
(iii ) प्रकाश वर्ष किस भौतिक राशि का मात्रक है?
(iv ) किन मात्रकों के संकेत को अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े अक्षर से प्रदर्शित करते है?

Text Solution
Verified by Experts

(i ) मुकेश जिज्ञासु प्रवृति का विद्यार्थी है| उसने सजकता एवं निडरता का परिचय दिया है|
(ii ) प्रकाश द्वारा निर्वात में एक सेकंड के 299 ,792 ,458 वे समय अंतराल में तय किय गए पथ की लम्बाई को के मीटर कहते है|
(iii ) प्रकाश वर्ष दुरी का मात्रक है|
(iv ) जो मात्रक किसी वैज्ञानिक के नाम पर रखे गए है| उन मात्रकों के संकेत को अंग्रेजी वर्णमाला के बढ़े अक्षर से प्रदर्शित करते है|

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions