Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों में से सत्य या असत्य छाँटिए -
(i) वृत्तीय गति में किसी कण का नेट त्वरण सदैव वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश केंद्र की ओर होता है |
(ii) कण का वेग किसी बिंदु पर वृत्तीय पथ की स्पर्श रेखा के अनुदिश होता है |
(iii) एकसमान वृत्तीय गति में किसी कण का त्वरण सदिश प्रति औसत चक्र शून्य सदिश होता है |
(iv) वृत्तीय गति में त्वरण का त्रिज्यीय घटक का परिमाण v 2 r से दिया जाता है जब चाल नियत भी नहीं रहती |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) असत्य, केवल एकसमान वृत्तीय गति में ही त्वरण की दिशा त्रिज्या के अनुदिश केंद्र की ओर होता है |
(ii) सत्य, वृत्तीय गति में वेग की दिशा सदैव वृत्तीय मार्ग के किसी बिंदु पर स्पर्श रेखा के अनुदिश होता है |
(iii) सत्य |
(iv) सत्य |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions