Doubtnut Promotions Sticky

विभिन्न प्रकार की रोपण विधियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रोपण की विधियाँ (Methods of Grafting)
1. जिह्वा या व्हिप रोपण (Tongue or Whip grafting)-इस प्रकार के रोपण में समान मोटाई वाले कलम और स्कन्ध होते हैं। दोनों में 5-8 सेमी. लम्बा चीरा लगाया जाता है। इसके बाद स्कन्ध में V आकार का चीरा लगाते हैं। कलम को भी इस प्रकार का चीरा लगाते हैं कि वह स्कन्ध में फिट हो जाए। अब कलम को स्कन्ध में फंसाकर बाँध दिया जाता है।
2. फच्चर रोपण (Wedge grafting)-इसमें स्कन्ध एवं कलम का व्यास समान होता है। स्कन्ध में V आकार का चीरा लगाते हैं जबकि कलम में वेज आकार का चीरा लगाया जाता है। इन दोनों को जोड़कर बाँध दिया जाता है।
3. किरीटि या मुकुट रोपण (Crown grafting)-इसमें स्कन्ध की मोटाई कलम से कई गुना अधिक होती है और एक स्कन्ध पर कई कलमें (Scions) रोपी जा सकती हैं।
4. कलिका रोपण (Bud grafting)--इस विधि में एक कलिका को स्कन्ध की छाल में T आकार का चीरा लगाकर फँसा दिया जाता है। इसके बाद कलिंका को खुला छोड़कर आधार पर बाँध दिया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions