Doubtnut Promotions Sticky

जीवद्रव्य कुंचन क्रिया का प्रदर्शन किस प्रकार किया जा सकता है? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवद्रव्यकुंचन प्रक्रिया का प्रदर्शन रोहियो डिसकलर (Rhoto discolor) के पर्ण की निचली बैंगनी अधिचर्मी कोशिकाओं की सहायता से किया जा सकता है। इसकी पत्तियों की निचली अधिचर्म को पृथक कर दो टुकड़े लेते हैं। इन कोशिकाओं में बैंगनी रंग फैला होता है। एक टुकड़े को जल में तथा दूसरे टुकड़े को चीनी के विलयन में रखते हैं। कुछ समय बाद इन टुकड़ों को सूक्ष्मदर्शी से देखने पर वह टुकड़ा जो जल में डूबा था उसकी कोशिकाएँ स्फीति curgid दिखाई देती हैं परन्तु चीनी के विलयन में डूबी हुई अधिचर्म के टुकड़े की कोशिकाओं का बैंगनी रंगयुक्त कोशिकाद्रव्य संकुचित होकर बीच में एकत्रित हो जाता है। इस क्रिया को जीवद्रव्यकुंचन कहते हैं। जीवद्रव्यकुंचित अधिचर्म को पुन: कुछ समय शुद्ध जल में रखकर सूक्ष्मदर्शी से देखने पर संकुचित जीवद्रव्य पुनः कोशिका में फैल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions