Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक इंजीनियरिंग किसे कहते हैं? पुनर्योगज डी.एन.ए निर्माण की तकनीक समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पुनर्योगज डी.एन.ए तकनीक को ही बोलचाल की भाषा में आनुवंशिक इंजीनियरिंग (Genetic Engineering) कहा जाता है। जीवों के फीनोटाइप में वांछित फेरबदल के उद्देश्य से उनके आनुवंशिक पदार्थ में किया फेरबदल (Genetic manipulation) आनुवंशिक इंजीनियरिंग कहलाता है। इसमें पुनर्योगज डी.एन.ए निर्माण, जीन क्लोनिंग व जीन ट्रांसफर शामिल है। पुनर्योगज डी.एन.ए तकनीक एक जटिल प्रक्रिया है जिसे निम्न कार्यों द्वारा सम्पन्न किया जाता है। डी.एन.ए का पृथक्करण (Isolation), रेस्ट्रिक्शन एडोन्यूक्लिएज एंजाइम द्वारा डी.एन.ए का खण्डन, वांछित डी.एन.ए खण्ड का पृथक्करण (जैल इलेक्ट्रोफोरेसिस), बाह्य डी.एन.ए को वाहक (Vector) से जोड़ना, (इस प्रकार दो जीवों के डी.एन.ए के जुड़ने से पुनर्योगज डी.एन.ए बन जाता है) इस पुनयोंगज डी.एन.ए को पोषक कोशिका में स्थानान्तरित किया जाता है। इस पोषक कोशिकाओं का बड़ी मात्रा में व्यावसायिक स्तर पर संवर्धन कर वांछित उत्पाद प्राप्त कर लिया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions