Doubtnut Promotions Sticky

जीन स्थानान्तरण की तकनीक है-

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन स्थानान्तरण की अप्रत्यक्ष (वाहक निर्देशित ) विधियों का वर्णन निम्नलिखित है-
(अ) वाहक निर्देशित या अप्रत्यक्ष जीन स्थानान्तरण- इस विधि में स्थानान्तरित किए जाने वाले का DNA का स्थानान्तरण किसी वाहक के कारण के द्वारा किया जाता है।  इसकी तीन विधियाँ है -
1. एग्रोबैक्टीरियम निर्देशित जीन स्थानान्तरण-इस प्रकार का जीन स्थानान्तरण ट्यूमर प्रेरक प्लाजिमड (Tumour inducing plasmid, Ti Plasmid) पर आधारित है। Ti प्लाज्मिड मृदा में पाये जाने वाले तथा द्विबीजपत्री पादपों को संक्रमित करने वाले जीवाणु एप्रोबैक्टीरियम ट्यूमेफिसिएंस (Agrobacterium tumefaciens) में पाया जाता है।
यह जीवाणु संक्रमित पादपों में अनियंत्रित कोशिका विभाजन को प्रेरित करता है जिसके कारण उनमें पीटिका या अर्बुद (Gall) का निर्माण हो जाता है। इस पीटिका को किरीट पिटिका या क्राऊन गॉल (Crown gall) कहते हैं। पादपों में अनियन्त्रित कोशिका विभाजन व इसके कारण होने वाला क्राऊन गॉल का निर्माण एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमेफिसिएंस जीवाणु में उपस्थित टी.आई. (Ti = Tumour inducing) प्लाज्मिड के कारण होता है। पादप कोशिकाओं में ए. ट्यूमेफिसिएंस के संक्रमण की प्रक्रिया के दौरान टी.आई. प्लाज्मिड की एक प्रति का समाकलन (Integration) परपोषी के संजीन (Genome) में हो जाता है। परपोषी के संजीन में समाकलित होने वाले T के डी.एन.ए का खण्ड T-DNA (Transfer-DNA = स्थानान्तरित डी.एन.ए) कहलाता है। पादपों में ए. ट्यूमेफेसिएन्स के संक्रमण की प्रक्रिया TS प्लाज्मिड तथा एग्रोबैक्टीरियम में गुणसूत्र पर (सह संयोजी रूप से बन्द वृत्ताकार डी.एन.ए- Covalently closed circular . DNA, CCC-DNA) स्थित जीनों द्वारा नियंत्रित रहती है। ट्रांसफर डी.एन.ए के दोनों सिरों पर 25 क्षारक युग्मों या न्यूक्लियोटाइडों का सीधे दोहराया (Direct repeats) गया क्रम होता है, जो T-DNA का बायाँ व दायाँ सिरा कहलाते हैं। पादप कोशिका में जिस जीन का स्थानान्तरण करना होता है उसे इन दोनों सिरों के मध्य समायोजित या समाकलित किया जाता है। पादपों में एग्रोबैक्टीरियम के संक्रमण के कारण या तो पिटिका का निर्माण होता है अथवा ऐमिल मूल (Hairy roots) विकसित होती है। ये दोनों प्रक्रियाएँ एग्रोबैक्टीरियम की प्रजातियों पर निर्भर करती है। परन्तु एग्रोबैक्टीरियम के संक्रमण द्वारा परपोषी की कोशिकाएँ रूपान्तरित हो जाती है।
एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेसियन्यस के T प्लाज्मिड के द्वारा पादपों में ट्यूमर होने का खतरा बना रहता है। अतः ट्रांसजैनिक पादप विकसित करने हेतु ट्यूमर प्रेरित करने वाले जीन (T-DNA) को पृथक कर उसके स्थान पर वांछित जीन को संयोजित कर इस रूपान्तरित Ti प्लाज्मिड को एग्रोबैक्टीरियम में उपस्थित कर दिया जाता है। अब इस वांछित जीन युक्त एग्रोबैक्टीरियम का उस पादप के ऊतकों अथवा संवर्धनों के साथ यह संवर्धन किया जाता है, जिसमें इस वांछित जीन का स्थानान्तरण करना है। सामान्यत: टमाटर, तम्बाकू, पिटुनिया, गुलाब आदि की पत्तियों की बिम्बों या वलयों (Diacs = वृत्ताकार टुकड़े) का सहसंवर्धन हेतु उपयोग किया जाता है, क्योकि पत्ती के कटे हुए वलयों या डिस्कों द्वारा उत्पादित ऐसीटोसिरोंगोन (Acetosyringone) TI प्लाज्मिड के आपेरोन्स को सक्रिय करता है। उन आपेरोन्स के सक्रियण द्वारा वांछित DNA युक्त TI प्लाज्मिड अनेक कोशिकाओं में प्रवेश कर पादप संजीन में समाकलित हो जाता है। दो-तीन दिनों के सहसंवर्धन के पश्चात् रूपान्तरित पादप कोशिकाओं को उपयुक्त संवर्धन माध्यम पर संवर्धित कर रूपान्तरित पादप कोशिकाओं का चयन करता  है। जीन  स्थानान्तरण का इस तकनीक का उपयोग द्विबीजपत्री पादपी के लिए ही किया जा सकता है। कई अनुसंधान संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिकों द्वारा T प्लाज्मिड को जीन वाहक के रूप में प्रयोग किया जाता है। T.DNA में वांछित व उपयोगी जीनों को निवेशित कर अनेकों पादपों में लाभदायक लक्षणों जैसे शाकनाशियों (Herbicides), रोगाणुओं (Pathogens) तथा प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति प्रतिरोधकता, पोषकमान में वृद्धि (गोल्डन राइस, विटामिन 'ए' की पूर्ति) नाइट्रोजन यौगिकीकरण क्षमता में सुधार आदि विकसित किये जा चुके हैं।
2. विषाणु निर्देशित जीन स्थानान्तरण (Virus mediated gene transfer)-डी.एन.ए तथा आर.एन.ए वाइरस दोनों ही वांछित जीनों के उत्तम वाहकों की तरह कार्य करते हैं। डी.एन.ए संजीन (Genome) वाले दो वाइरस समूहों कॉलिमों वाइरस (Calulimo viruses) तथा जेमिनी वाइरस (Gemini viruses) के द्वारा सर्वाधिक जीन स्थानान्तरण किए गये हैं। रिट्रोवाइरस, लेन्टीवाइरस, एडिनोवाइरस आदि का भी आनुवंशिक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में जीन स्थानान्तरण हेतु उपयोग किया जाता है।
3. इन-प्लान्टा तकनीक (In-planta method)-जीन स्थानान्तरण की इस तकनीक में फल्जडमेन तथा मार्कक्स (1987) ने आनुवंशिकत: रूपान्तरित एग्रोबैक्टीरियम को ऐरेबीडोपासिस के बीजों के साथ रखा तथा इन बीजों को उगाकर पादप विकसित किए। इस प्रकार विकसित पादपों से प्राप्त बीजों को प्रतिजैविक मुक्त माध्यम पर अंकुरित करवाकर रूपान्तरित पादपों की पहचान की। इसी प्रकार अंकुरित बीजों के विभेदित भ्रूण के शीर्ष विभज्योतक को एग्रोबेक्टीरियम में संक्रमित करवाकर भी आनुवंशिकत: रूपान्तरित पादप प्राप्त किए जा सकते हैं। जीन स्थानान्तरण की इस विधि में वांछित जीन सीधे ही पादप में प्रवेशित किए जाते हैं। इसलिए इसे इन प्लांटा तकनीक के नाम से जाना जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions