Doubtnut Promotions Sticky

इलैक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप के आगमन के पश्चात् झिल्ली की विस्तृत संरचना का अध्ययन किस दौरान हुआ

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कंकाल पेशी की संरचना (Structure of Skeletal Muscle)-प्रत्येक कंकाल पेशी अनेक तन्तुओं से निर्मित समूहों जिन्हें पूलिकाएँ (Fasciculi) कहते हैं, से मिलकर बनी होती है। पूलिका में उपस्थित तन्तु एण्डोमाइसियम (Endomysium) नामक संयोजी ऊतक से घिरे रहते हैं। प्रत्येक पूलिका भी एक संयोजी ऊतक द्वारा घिरी होती है। जिसे पेरीमाइसियम (Perimysium) कहते हैं। प्रत्येक पूलिका अनेक __ लम्बे पेशी तन्तुओं से मिलकर बनी होती है, जिन्हें पेशी तन्तु कहते हैं। पेशी तन्तु वास्तव में एक पेशी कोशिका (Myocyte) होती है।
प्रत्येक पेशी कोशिका आन्तरिक रूप से अनेक लम्बी बेलनाकार संरचनाओं से मिलकर बनी होती है। जिसे पेशी तन्तुक (Myofibrils) कहते हैं। पेशी तन्तुक पेशी की क्रियात्मक इकाई होती है। इनका व्यास लगभग 1 um होता है। एक पेशी तन्तुक में लगभग 1500 मायोसिन तन्तु तथा 3000 एक्टिन तन्तु होते हैं। ये तन्तु संकुचन प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी होते हैं।
मायोसिन तन्तु मोटे तथा गहरे रंग के होते हैं। एक्टिन तन्तु पतले तथा हल्के रंग के होते हैं। एक्टिन तन्तु तीन विभिन्न घटकों के बने होते हैं।
(i) F-एक्टिन-यह तन्तु का मुख्य घटक है।
(ii) ट्रोपोमायसिन-यह F-एक्टिन से जुड़ी हुई अतिरिक्त प्रोटीन होती है। विश्राम की अवस्था में यह एक्टिन की सक्रिय सतह को ढके रहती है।
(iii) ट्रोपोनिन-यह तीनों ग्लोबुलर प्रोटीन्स का मिश्रण है।
एक पेशी तन्तु के समस्त पेशी तन्तुक एक-दूसरे के समान्तर होते हैं और इस प्रकार विन्यसित होते हैं कि सभी तन्तुओं की A पट्टिकाएँ व 7पट्टिकाएँ एक ही स्तर पर होती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions