Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकी में टी. एच. मॉर्गन के योगदान को संक्षेप में उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

टी. एच. मार्गन (T.HMorgan) ने फूट-फ्लाई (ड्रोसोफिला मेलानोगैस्टर (Drosophila melanogaster) पर प्रयोग किए और वंशागति का गुणसूत्रीय सिद्धान्त (Chromosomal theory of inheritance) का सत्यापन किया एवं यौन जनन उत्पादन विभेदन के लिए खोज के आधार पर नींव डाली।
लिंग सहलग्न जीन (Sex-linked genes) के अध्ययन हेतु मॉर्गन ने ड्रोसोफिला में अनेक द्विसंकर संकरण (Dihybrid cross) किए-जैसे पीले शरीर और सफेद नेत्रों वाली मादा मक्खियों का संकरण भूरे शरीर और लाल नेत्रों वाली नर मक्खियों के साथ किया। अपने प्रयोगों से मॉर्गन ने सहलग्नता (Linkage) को प्रदर्शित किया। ड्रोसोफिला पर द्विसंकर संकरण प्रयोगों से मॉर्गन को F2पीढ़ी में 9 : 3 : 3 : 1 अनुपात (जैसा मण्डल ने मटर पर प्रयोगों से प्राप्त किया था) प्राप्त नहीं हुआ। इससे मॉर्गन ने स्पष्ट किया कि एक ही गुणसूत्र पर स्थित कुछ जीन्स साथ-साथ वंशागत होते हैं, इन्हें सहलग्न जीन कहते हैं।
मांगनकाशघ्य एल्फ्रेड स्टटविट (Alfred Sturtevant) ने एक ही गुणसूत्र के जीन युग्मों की पुनर्योजन-आवृत्ति (Frequency of Tecombination) को सहलग्न जीन्स के बीच की दूरी का माप मानकर गुणसूत्र में इनकी स्थिति का नक्शा (Recombination map) बनाया। आजकल पूरे जीनोम के अनुक्रम के निर्धारण में आनुवंशिक नक्शे बहुत अधिक काम में लाए जा रहे है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions