Doubtnut Promotions Sticky

डाउन सिन्ड्रोम क्या है? इसका कारण लक्षण बताइये कि माँ की उम्र 40 के होने के बाद डाउन सिन्ड्रोम से पीड़ित बच्चा होने की सम्भावनाएँ अधिक क्यों होती हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डाउन सिन्ड्रोम मनुष्य का एक आनुवंशिक रोग है जो 21वें क्रोमोसोम की त्रिसूत्रता (Trisomy) के कारण होता है। अर्थात् इसमें 21वें क्रोमोसोम की दो के बजाय तीन प्रतियाँ उपलब्ध होती हैं। अतः इसप्रकार के पीड़ित व्यक्ति असुगुणित (Aneuploid) 2n +1 होते हैं जिससे क्रोमोसोम संख्या 47 होती है।लक्षण-डाउन सिन्ड्रोम के प्रमुख लक्षण हैं-मन्दबुद्धिता, प्रभावित या असामान्य वृद्धि, लगातार आंशिक रूप से खुला मुँह, गोल सिर व पलकों के किनारे झुके व हथेली की लाइन (Plam Crease) उभरी हुई। इसका कारण अण्ड के निर्माण के समय होने वाले अर्धसूत्री विभाजन में 21वें समजात क्रोमोसोम जोड़े का पृथक न हो पाना अर्थात् नॉन डिस्जंक्शन (Non-disjunction) है। माँ के 40+ होने पर उसकी सम्भावना बढ़ने का कारण यह है कि किसी स्त्री में अण्डजनन की प्रक्रिया उसकी भ्रूणावस्था में ही प्रारम्भ हो जाती है। अधिक आयु की कोशिकाएँ अनेक कारणों से क्रोमोसोम विसंगतियों के लिए अधिक भेद्य या ग्राह्य (Vulnerable) होती

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions