Doubtnut Promotions Sticky

मानव जीनोम परियोजना (HGP) के लक्ष्य बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव जीनोम परियोजना (HGP) के लक्ष्य एच जी पी के कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य निम्न हैं
(i) मनुष्य के डी.एन.ए. में मिलने वाली सभी लगभग 20000-25000 जीनों की पहचान करना। (तब तक माना जाता था कि मनुष्य में50,000 से 1,00,000 जीन होते हैं)
(ii) मानव डी.एन.ए. का निर्माण करने वाले 3 बिलियन रासायनिक क्षारक युग्मों (Base pairs) का निर्धारण करना।
(iii) इस सारी जानकारी को आँकड़ों के रूप में संग्रहित करना।
(iv)आँकड़ों के विश्लेषण हेतु उपलब्ध तकनीकों में सुधार व नई तकनीकों का विकास।
(v) सम्बद्ध प्रौद्योगिकियों को अन्य उपक्रमों जैसे उद्योगों को स्थानान्तरित करना।
(vi) इस परियोजना से जुड़े नैतिक (Ethical), कानूनी (Legal) व सामाजिक (Social) मुद्दों (ई.एल.एस. आई. ELSI) को सुलझाना।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions