Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण व इसकी विशेषताएँ लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रासायनिक समीकरण को लिखने के चरण निम्लिखित है-
1. अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थो के संकेतो और सूत्रों को बायीं ओर लिखकर उनके बीच (+) चिन्ह लगाते है।
2. अभिक्रिया में बनने वाले पदार्थो (उत्पादों) के संकेतो एवं सूत्रों को दायीं ओर लिखकर उनके बीच (+) का चिन्ह लगाते है।
3. अभिकर्मकों और उत्पादों के बीच में एक तीर () का चिन्ह लगाते है।
जैसे- C+O2CO2
4. गैसीय अवस्था को चिन्ह द्वारा तथा अवक्षेप के बनने को चिन्ह द्वारा प्रदर्शित करते है।
5. किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में तीर का सिरा उत्पाद की तरफ होता है एवं यह अभिक्रिया होने की दिशा को दर्शाता है।
उदाहरण- जस्ता + सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक सल्फेट + हाइड्रोजन
उपरोक्त लिखी हुयी अभिक्रिया एक शब्द समीकरण है, इसका रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार होगा-
Zn+H2SO4ZnSO4+H2
रासायनिक समीकरण की विशेषताएँ-
रासायनिक समीकरण की विशेषताएँ निम्लिखित है-
1. क्रियाकारक और उत्पाद के बारे में अणुओं की संख्या, द्रव्यमान आदि की सम्पूर्ण जानकारी मिलती है।
2. पदार्थो की भौतिक अवस्था की जानकारी प्राप्त होती है।
3. रासायनिक अभिक्रिया के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ जैसे- ताप, दाब, उत्प्रेरक आदि के बारे में जानकारी मिलती है।
4. संसायनिक समीकरण से अभिक्रिया के उष्माशोषी या उष्माक्षेपी होने की जानकारी मिलती है।
5. रासायनिक समीकरण अभिक्रिया की उत्क्रमणीयता की भी जानकारी देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions