Doubtnut Promotions Sticky

श्वसन किसे कहते हैं? बाह्य एवं आन्तरिक श्वसन को परिभाषित कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन एक जैव रासायनिक क्रिया है जिसमें कोशिका के अन्दर भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त होती है। इस क्रिया में co, मुक्त होती है। इस ऊर्जा का संग्रह ATP के रूप में किया जाता है। श्वसन दो प्रकार का होता है-
1. बाह्य श्वसन (External Respiration)
प्राणी द्वारा O2 को ग्रहण करने तथा CO2 के निष्कासन से सम्बन्धित क्रियाओं को बाह्य श्वसन कहते हैं। यह क्रिया फेफड़ों की कूपिकाओं में होती है।
इसे साँस लेना (Breathing) या संवातन (Ventilation) भी कहते हैं। यह एक भौतिक क्रिया है।
2. आन्तरिक या कोशिकीय श्वसन (Internal or Cellular respiration)- प्राणी द्वारा ऑक्सीजन के उपयोग तथा कार्बन-डाइऑक्साइड एवं ATP के उत्पादन से सम्बन्धित प्रक्रियाएँ आन्तरिक या कोशिकीय श्वसन कहलाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions