Doubtnut Promotions Sticky

मधुमक्खी में सामाजिक संगठन को संक्षेप में लिखिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मधुमक्खी के निवह (Colony) में उच्च स्तरीय सामाजिक संगठन पाया जाता है जो कि विकसित प्रकार काश्रम विभाजन दर्शाता है। मधुमक्खियों में तीन प्रभेद (Castes) पाये जाते हैं।
(i) रानी (Queen)- पूरे निवह में केवल एक बड़े आकार की रानी मक्खी होती है। इसको रॉयल जैली नामक उत्तम भोजन दिया जाता है। इसका कार्य केवल प्रजनन करना होता है।
(ii) नर या ड्रोन (Drone)- ये अनिषेचित अण्डों से विकसित होते हैं तथा इनका कार्य केवल राजनी के साथ मैथुन कर अण्ड निषेचन करना होता
(iii) श्रमिक (Workers)-ये हजारों की संख्या में होते हैं तथा ये निषेचित अण्डों से उत्पन्न, बन्ध्य मादाएँ होती हैं। ये निवह के समस्त आन्तरिक व बाहरी कार्य करते हैं। इनका कार्य परागकण एकत्रीकरण, शहद व मोम निर्माण, भोजन संग्रह व छत्ते की सुरक्षा करना होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions