Doubtnut Promotions Sticky

रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकला ऊतकों का वर्णन कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

जन्तुओ की स्वतंत्र या बाहरी स्थो पर पाए जाने वाले ऊतक को उपकला ऊतक कहते हैं | इसकी कोशिकाएँ चपटी तथा एक-दूसरे से सटी होती हैं | यह ऊतक निम्न प्रकार का होता है-
1. सरल शल्की उपकला ऊतक - इसकी कोशिकाएँ चपटी, एक-दूसरे से सटी होती हैं, जैसे - त्वचा की बाह्य सतह की कोशिकाएँ, रुधिर वाहिनियों की वाहरी सतह की कोशिकाएँ |
2. सरल घनाकार उपकला ऊतक - इसकी कोशिकाएँ घनाकार तथा जीवद्रव्य कणिकामय होता है | जैसे - थायरॉइड ग्रंथि तथा यकृत की कोशिकाएँ |
3. सरल स्तम्भाकार उपकला ऊतक - इस ऊतक की कोशिकाएं लम्बी, सटी, स्तम्भ के समान होती हैं | इनकी स्वतंत्र स्थो पर सामान्यत: प्रवर्ध पाए जाते हैं | जैसे - आँत तथा पित वाहिनी की आंतरिक सतह का ऊतक |
4. सरल पक्षमाभी उपकला ऊतक - इसकी कोशिकाएँ भी स्तम्भाकार अथवा घनाकार होती हैं | इसके स्वतंत्र सिरे पर अनेक छोटी-छोटी महीन धागो के समान जीवद्रव्य रचनाएँ पायी जाती है | इन्हे पक्षमाभिका (Cilia) कहा जाता है | प्रत्येक पसख्यमाभी प्लाज्मा झिल्ली के नीचे पायी जाने वाली आधारीय कण (Basal granule) से निकलती है | केन्द्रक सामान्यतया कोशिका के मध्य में पाया जाता है |
यह ऊतक अण्डवाहिनी, मूत्रवाहिनी, मुखगुहा की श्लेष्मा झिल्ली, टीम्पैनिक गुहा, मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु की केंद्रीय नाल, श्वासनली आदि की भीतरी सतह पर पाया जाता है |
5. संयुक्त उपकला ऊतक - यह उपकला कई स्त्रो में व्यवस्थित रहता है | कोशिकाओं के आधार पर यह स्तरित उपकला शल्की, घनाकार या स्तम्भी प्रकार का हो सकता है | स्त्रियों के मूत्र मार्ग में इस प्रकार का ऊतक पाया जाता है |
ocr_image
ocr_image
6. विशेषीकृत उपकला ऊतक - यह कार्यो के आधार पर कई प्रकार का होता है | जैसे - संवेदी उपकला, रंगा उपकला, जनन उपकला तथा ग्रंथिल उपकला ऊतक | संवेदी उपकला ऊतक संवेदी कोशिकाओं का बना होता है, जबकि रंगा उपकला ऊतक में वर्णक पाए जाते हैं | जनन उपकला ऊतक जनन अंगो में पाया जाता है तथा जनन कोशिकाओं को पैदा करता है | ग्रंथिल उपकला ऊतक ग्रंथियों को आस्तरित करता है तथा स्त्रावी कोशिकाओं का बना होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions