Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण कौन-कौन से है? यह कहाँ सम्पन्न होती है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सी-श्वसन के मुख्य चरण- क्रेब्स-चक्र- ग्लाइकोलिसिस के दौरान बने पाइरुविक अम्ल को पहले कोशिकाद्रव्य में ही ऐसीटिल को-एन्जाइम-A में बदला जाता है, जिसका अगला ऑक्सीकरण माइटोकॉण्ड्रिया के क्रिस्टी झिल्ली में CO2 एवं H2O में होता है। माइटोकॉण्ड्रिया में होने वाले ऐसीटिल को-एन्जाइम-A ऑक्सीकरण को ही क्रेब्स चक्र या ट्राइकार्बोक्सिलिक अम्ल चक्र कहते है।
क्रेब्स-चक्र की क्रिया-विधि- क्रेब्स चक्र में निम्नलिखित क्रियाएँ होती है-
(1) ऐसीटिल को-एन्जाइम-A, आक्जेलो ऐसीटिल अम्ल तथा जल से क्रिया करके साइट्रिक अम्ल बना देता है। को-एन्जाइम मुक्त होकर फिर से नया ऐसीटिल को-एन्जाइम-A बनाता है। (2) साइट्रिक अम्ल से जल निकलकर इसे सिस-ऐकोनाइटिक अम्ल में बदल देता है। इसके बाद यह पुनः जल का एक अणु ग्रहण करके आइसोसाइट्रिक अम्ल बना देता है। (3) यह आइसोसाइट्रिक अम्ल 2 हाइड्रोजन परमाणु NADP को देकर आक्जेलो सक्सिनीक अम्ल बना देता है। (4) आक्जेलो सक्सिनीक अम्ल CO2 को त्याग कर α-कीटो ग्लूटेरिक अम्ल बना देता है। (5) α-कीटोग्लूटेरिक अम्ल एक अणु CO2 तथा 2 परमाणु H2 को त्यागकर सक्सिनिल को-एन्जाइम-A बना देता है। (6) सक्सिनिल को-एन्जाइम-A थायोकाइनेज प्रकिण्व की उपस्थिति में सक्सिनिक अम्ल बना देता है और GTP के अणु का संश्लेषण होता है। (7) सक्सिनिक अम्ल 2 हाइड्रोजन परमाणु त्यागकर फ्यूमेरिक अम्ल तथा फ्यूमेरिक अम्ल से क्रिया करके मैलिक अम्ल बना देता है। (8) मैलिक अम्ल, 2 हाइड्रोजन परमाणुओं त्यागकर फ्यूमेरिक अम्ल तथा फ्यूमेरिक अम्ल से क्रिया करके मैलिक अम्ल बना देता है। (9) मैलिक अम्ल, 2 हाइड्रोजन परमाणुओं को त्यागकर फिर से आक्जेलो एसीटिक अम्ल बना देता है जो पुनः ऐसीटिल को-एन्जाइम-A से क्रिया करता है, इस प्रकार क्रेब्स चक्र में रासायनिक क्रियाएँ एक चक्र के रूप में होती रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions