Doubtnut Promotions Sticky

संधि क्या है? मनुष्य के शरीर में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की संधियों का वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

संधि (Joints) - वह स्थान जहा पर दो या अधिक संधियाँ आपस में इस प्रकार मिले कि उनमे गति हो सके,वह स्थान संधि कहलाता है।
ocr_image
संधि के प्रकार (Types of Joints) - गति के आधार पर संधियाँ तीन प्रकार की होती है -
1. पूर्ण संधि (Perfect joint) - इस प्रकार की संधि में संधि स्थान पर पाई जाने वाली हड्डियाँ गतिशील होती है। इसमें संधि कैप्सूल पाया जाता है। संधि कैप्सूल में सिनोवियल गुहा पाई जाती है जो चारो ओर से सिनोवियल झिल्ली द्वारा घिरी रहती है। इस गुहा में सिनोवियल द्रव्य पाया जाता है। लिगामेण्ट द्वारा दोनों अस्थियाँ आपस में जुडी रहती है एवं अपने स्थान से नहीं हटती है।
(i) गेंद एवं प्याला संधि (Bell and Socket joint) - इस संधि में एक अस्थि का संधि सिरा गेंद के समान होता है जो दूसरी अस्थि के प्याले के समान संरचना वाले भाग पर फिट रहता है। इस प्रकार गेंद वाली अस्थि चारो दिशाओं में आसानी से घूम सकती है। जैसे - अंसमेखला की ग्लीनॉइड गुहा, जो प्याले के सामान होती है, में हूमरस का गेंद वाला भाग फिट रहता है। श्रोणी मेखला की एसीटाबुलम का आकर प्याले के सामान है जिस पर फीमर का गेंद वाला भाग फिट रहता है।
(ii) कब्ज़ा संधि (Hinge joint) - इस प्रकार की संधि में गति केवल एक दिशा में होती है, जैसे - कुहनी, घुटना एवं कलाई की संधि।
(iii) प्रसर संधि (Gliding joint) - इस प्रकार की संधि में अस्थियाँ आसानी से एक-दूसरे के ऊपर फिसल जाती है, जैसे - रेडियो -अल्ना एवं कलाई के बीच पाई जाने वाली संधियाँ।
(iv) खूँटीदार संधि (Pivot joint) - इस प्रकार की संधि में अस्थि का एक भाग नुकीला उभारयुक्त होता है एवं दूसरी अस्थि में इस उभर के लिए गड्ढा पाया जाता है। इस संधि में एक अस्थि गोलाई में चारो ओर घूम सकती है, जैसे -करोटि एवं मेरुदंड के बीच पाई जाने वाली संधि।
(v) सैंडल संधि (Saddle joint) - यह गेंद एवं प्याला संधि के समान होती है, परन्तु यह कम विकसित होती है, जैसे - अंगूठे में कार्पल एवं मेटाकार्पल के बीच पाई जाने वाली संधि।
ocr_image
2. अपूर्ण संधि (Imperfect joint) - इस प्रकार की संधि में लिगामेण्ट एवं सिनोवियल गुहा का अभाव होता है, जैसे श्रेाणी मेखला में दो प्यूबिस के बीच पाई जाने वाली संधि। इन संधियों पर मामूली गति होती है।
3. अचल संधि (Immovable joint) - इस प्रकार की संधि में अस्थियो अपने स्थान से नहीं हटती है। खोपड़ी में पाई जाने वाली अस्थियो के बीच के इसी प्रकार की संधि पाई जाती है।

|