Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटोजोआ के चार प्रमुख समूहों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

प्रचलन अंगों के आधार पर प्रोटोजोआ को चार प्रमुख समूहों में बाँटा गया है -
1. कशाभी प्रोटोजोआ (Zooflagellata) - इस प्रकार के प्रोटोजोआ में प्रचलन हेतु एक अथवा कई कशाभिकाएँ (Flagella) पाये जाते हैं | ये प्रायः एककेन्द्रिकीय (Uninucleate) लेकिन कभी-कभी बहुकेन्द्रिकीय (multinucleate) होते हैं | उदाहरण - जिआर्डिया (Giardia) , ट्रिपैनोसोमा (Trypanosoma) |
2. अमीबीयप्रोटोजोअन (Sarcodines) - इस प्रकार के प्रोटोजोआ में प्रचलन अंग कूटपाद (Pseudopodia) पाये जाते हैं | ये अपने कूटपादों की सहायता से सूक्षजीवों का शिकार कर लेते हैं |
3. स्पोरोजोआ (Sporojoa) - इस समूह के समस्त जीव अन्तः परजीवी (Endoparasite) होते हैं, तथा इनमें प्रचलन अंगों का आभाव होता है | इनमें परजीवी पोषण पाया जाता है | शरीर के चरों तरफ पेलिकल (Pellicle) का आवरण पाया जाता है |
इनका जीवन-चक्र, अलैंगिक तथा लैंगिक दो चक्रों में पूर्ण होता है | उदाहरण - प्लाज्मोडियम , मोनोसिस्टिस |
4. पक्षमाभी प्रोटोजोआ (Ciliates) - ये जलीय तथा अत्यंत सक्रिय गति करने वाले जीवधारी हैं, क्योंकि इनके शरीर पर हजारों की संख्या में पक्षाभ (Cilia) पाए जाते है | इसके शरीर में एक ग्रसिका (Gullet) होती है जो कोशिका की सतह के बाहर की तरफ खुलती है |
पक्षाभों की लयबद्ध गति के कारण जल से पूरित भोजन ग्रसिका (Gullet) की तरफ भेज दिया जाता है | उदाहरण - पैरामीशियम |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions