Doubtnut Promotions Sticky

जीवाणुओं के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग लिखिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवाणुओं के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग निम्नानुसार हैं
(1) नाइट्रोजन स्थिरीकरण-कुछ जीवाणु जैसे-ऐजोटोबैक्टर तथा क्लॉस्ट्रिडियम नाइट्रोजन स्थिरीकरण द्वारा भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं।
(2) लैक्टिक अम्ल निर्माण-लैक्टोबैसिलस लैक्टाई जीवाण दध के लैक्टोज को लैक्टिक अम्ल (दही) में परिवर्तित कर देते हैं।
(3) ऐसीटिक अम्ल निर्माण-ऐसीटोबैक्टर ऐसीटाई जीवाणु सिरका का निर्माण करता है।
(4) रेशे की रेटिंग-कुछ जीवाणु जैसे-क्लॉस्ट्रिडियम ब्यूटीरियम पादप रेशों के उत्पादन में सहायता करते हैं।
(5) तम्बाकू एवं चाय उद्योग-कुछ जीवाणु जैसे- माइकोकॉकस कॉण्डीसेन्स तम्बाकू एवं चाय की सीजनिंग करते हैं।
(6) औषधि निर्माण-कुछ जीवाणु जैसे- स्ट्रेप्टोमाइसिस से प्रतिजैविक औषधियाँ प्राप्त होती हैं।
(7) सहजीवी के रूप-कुछ जीवाणु हमारे शरीर में सहजीवी रूप (जैसे-इश्चिरीचिया कोलाई) में रहकर जैविक क्रिया में मदद करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions