Doubtnut Promotions Sticky

पारितंत्र के कार्यो के लिए जैव-विविधता किस प्रकार उपयोगी है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता की पारितंत्र के कार्यो के लिए उपयोगिता (Utility of biodiversity for ecosystem functioning) - समृद्ध जैव-विविधता अच्छे पारितंत्र के लिए आवश्यक है। प्राकृतिक द्वारा प्रदान की गई जैव विविधता को अनेक पारितंत्र सेवाएं में मुख्य भूमिका है। तीव्र-गति से नष्ट हो रहा अमेज़न वन पृथ्वी के वायुमंडल को लगभग 20% ऑक्सीजन, प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रदान करता है। अन्य उपयोग है परागण क्रिया जिसके बिना पौधे फल तथा बीज नहीं दे सकते जो परागणकर्ता, जैसे - मधुमक्खी, पक्षी,चमगादड़ आदि द्वारा सम्पन होते हैं। पादप और जंतुओं को हजारों खाने योग्य प्रजातियॉ ज्ञात है, फिर भी विश्व में 85% खाद उत्पादन 20 जातियों से ही प्राप्त होता है। जैव विविधता उन्नत प्रजातियों के विकास के लिए प्रजनन पदार्थ भी उपलब्ध कराती है। अनेक पदार्थों में उपचारात्मक गुण होते हैं जिन्हें अनेक पौधे और जंतुओं से प्राप्त किया जाता है। राष्ट्रीय उद्यानों तथा अभयारण्य में घूमना आनंददायक तथा रोमांचक होता है। सभी जीवधारी खाद श्रंखला में व्यक्तिस्थित होते हैं। यह सभी अपने जैविक पर्यावरण से संबंधित होकर पारिस्थितिक संतुलन बनाते हैं। प्राकृतिक में अनेक चक्र लगातार चलते रहते हैं जिनमें जीवधारी है आजैविक वातावरण अपनी-अपनी भूमिका पूर्णयः निभाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions