Doubtnut Promotions Sticky

गोलीय दर्पण के उपयोग लिखिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गोलीय दर्पणों के उपयोग -
(i) बड़ी फोकस दूरी का अवतल दर्पण शेविंग बनाने के शीशे के रूप में प्रयुक्त होता है। इसमें शेविंग बनाने वाले व्यक्ति का चेहरा आभासी बड़ा और सीधे प्रतिबिम्ब में दिखाई देता है ।
(ii) अवतल दर्पण समान्तर किरणों के रूप में प्रकाश पुंज प्राप्त करने में प्रयुक्त होता है, जिसके लिए प्रकाश स्रोत को दर्पण के फोकस पर रखते हैं। इसके उदाहरण शिकार के काम की टॉर्च तथा समुद्र में लगे प्रकाश स्तम्भ है।
(iii) अवतल दर्पण परावर्तक दूर दर्शकों में प्रयुक्त होते हैं।
(iv) मोटर चालक के पास साइड में लगा हुआ उत्तल दर्पण पीछे के अधिक क्षेत्रफल का सारा दृश्य उसकी आंखों के सामने प्रस्तुत करता है।
(v) उत्तल दर्पण में बड़ी वस्तुओं के छोटे - छोटे प्रतिबिम्ब बनाने का गुण है, अतः यह दर्पण सजावट के काम में लगाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions