Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड- सोडी नियम का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड- सोडी ने रेडियोएक्‍टिव विघटन संबंधी निम्न तथ्यों के आधार पर रेडियोएक्‍टिव क्षयता का नियम प्रस्तुत किया।
(i)रेडियो एक्‍टिवता समस्त परमाणु का गुण न होकर केलव नाभिक का गुण होता है तथा स्वतः सम्पन्न होने वाली घटना है।
(ii) यह घटना भौतिक प्रभाव ताप, दाब, आर्दता आदि से प्रभावित नहीं होती।
(iii) यह घटना यादृचिदक होती है।
(iv) यह घटना प्रायिकता के सिद्धांत का पालन करती है।
किसी समय सक्रिय नाभिकों के विघटन की दर उस समय उपस्थित कुल सक्रिय नाभिकों की संख्या के अुनक्रमानीपाती होती है।
इसे रेडियो एक्‍टिव विघटन का नियम या रदरफोर्ड सोडी का नियम या चारघातांकी क्षय का नियम कहते हैं।
अर्थात विघटन की दर (dNdt)N
इसमें (-) चिन्ह यह दर्शाता है कि विघटन से रेडियोएक्‍टिव नाभिकों की संख्या घटती है।
dNdt=λ.N………1
यहां स्थिरांक λ, तत्व का क्षयांक कहलाता है। इसका मान भिन्न भिन्न तत्वों के लिए प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है।
समी. 1 से λ=(dNdt)N…2
अतः किसी तत्व का क्षयांक, किसी क्षण उसके विघटन की दर और उस क्षण उसमें उपस्थित सक्रिय नाभिकों की संख्या का अनुपात होता है।
समी. 2 से समाकलन द्वारा निम्न सूत्र प्राप्त होता है।
N=N0eλt…2
जहां N0= विघटन प्रारम्भ होने से पूर्व सक्रिय नाभिकों की संख्या, तथा N=t समय पश्चात शेष बचे सक्रिय नाभिकों की संख्या है। समी. 3 रदरफोर्ड के नियम का चारघातांकी रूप है, इसलिए यह नियम चारघातांकी क्षयता का नियम भी जाना जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions