Doubtnut Promotions Sticky

दो पात्रों के आधारों के क्षेत्रफल समान है परन्तु आकृतियाँ भिन्न-भिन्न है। पहले पात्र में दूसरे पात्र की अपेक्षा किसी ऊँचाई तक भरने पर दो गुना जल आता है। क्या दोनों प्रकरणों में पात्रों के आधारों पर आरोपित बल समान है? यदि ऐसा है तो भार मापने की मशीन पर रखे एक ही ऊँचाई तक जल से भरे दोनों पात्रों के पाठ्यांक भिन्न-भिन्न क्यों होते है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चूँकि दाब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है और भिन्न आकार वाले दो पात्रों में पानी के स्तम्भ की ऊँचाई एक समान है। इस कारण से प्रत्येक पात्र की पेंदी पर दाब समान होगा। चूँकि दोनों पात्रों के आधार क्षेत्रफल पर समान बल कार्य करेगा। पानी पात्रों की दीवारों पर भी बल लगता है। यदि पात्र की दीवारे आधार के लंबवत नहीं है तो दीवार पर लगने वाले बल का ऊर्ध्वाधर घटक अशून्य होगा। चूँकि पानी की मात्रा दूसरे पात्र की अपेक्षा पहले में अधिक है। यही कारण है की दोनों पात्रों में यधपि पानी समान ऊँचाई तक भरा गया है, फिर भी भारोत्तोलक यंत्र पर यह भिन्न माप देंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions