न्यूक्लिक अम्ल क्या होते हैं? इनके दो महत्त्वपूर्ण कार्य लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल, न्यूक्लिओटाइडों की लम्बी शृंखलायुक्त बहुलक होते हैं जो एक क्षारक, एक पेन्टोस शर्करा तथा फॉस्फेट से मिलकर बनते हैं। ये वे जैव अणु हैं जो प्रोटीन के साथ मिलकर क्रोमोसोम बनाते हैं। न्यूक्लिक अम्ल, जनक से संतति में गुणों के स्थानान्तरण के लिए जिम्मेदार होते हैं।
न्यूक्लिक अम्ल के कार्य-न्यूक्लिक अम्ल के दो महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं-(i) स्वप्रतिकृति तथा (ii) प्रोटीन संश्लेषण पर नियंत्रण।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions