Doubtnut Promotions Sticky

कोलॉइड और क्रिस्टलाभ में अन्तर बताइए। निम्नलिखित में से इन्हें छाँटिए-
दूध, गोंद, यूरिया, मक्खन, आइसक्रीम, रुधिर, शर्करा, सोडियम पामिटेट, बादल, सोडियम प्रोपिओनेट, धुआँ तथा दही।
अथवा
कोलॉइड क्या हैं ? ये क्रिस्टलाभ से किस प्रकार भिन्न हैं ? संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

कोलॉइड (Colloids)-जिन पदार्थों के विलयन चर्म-पत्र (parchment paper) द्वारा विसरित नहीं होते हैं, वे कोलॉइड कहलाते हैं।
क्रिस्टलाभ (Crystalloids)-जिन पदार्थों के विलयन चर्म-पत्र (parchment paper) द्वारा विसरित हो जाते हैं, वे क्रिस्टलाभ कहलाते हैं।
कोलॉइड-दूध, मक्खन, दही, बादल, धुआँ, आइसक्रीम, गोंद, सोडियम पामिटेट, रुधिर।
क्रिस्टलाभ-यूरिया, शर्करा, सोडियम प्रोपिओनेट।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions