Doubtnut Promotions Sticky

ऑक्सीजन तत्व अपरिवर्तनीय ऑक्सीकरण अवस्था (-2) प्रदर्शित करता है जबकि वर्ग के दूसरे सदस्य परिवर्तनीय ऑक्सीकरण अवस्था (जैसे+2, +4 व +6 भी) प्रदर्शित करते हैं, क्यों ? .

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीजन एक प्रबल विद्युत्-ऋणी तत्व है अतः यह ऋणात्मक ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करता है। चूँकि इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np4 होता है अतः इसे अपना अष्टक पूर्ण करने के लिये दो इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता होती है। जिसके कारण यह -2 ऑ. अ. प्रदर्शित करता है। इसके पास रिक्त d-कक्षक नहीं होते हैं अत: यह +4, +6 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित नहीं कर पाता। इस समूह के अन्य तत्वों के पास रिक्त -कक्षक होते हैं जिसके कारण वे +4, +6 ऑक्सीकरण अवस्था को प्रदर्शित कर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions