Doubtnut Promotions Sticky

कारण बतायें
Q. आवर्त में बायें से दायें जाने पर तत्वों की परमाणु त्रिज्याएँ घटती हैं। फिर भी उत्कृष्ट गैसों की परमाणु त्रिज्या अपने आवर्त में अधिकतम होती है। क्यों ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

उत्कृष्ट गैसों के कोश सम्पूर्ण होते हैं। ये गैसें कोश के पूर्ण रूप से भरे होने के कारण सहसंयोजक बन्ध नहीं बनाती हैं। इसी कारण इनकी सहसंयोजी त्रिज्याएँ ज्ञात नहीं हैं। जबकि अन्य सभी तत्वों की सहसंयोजी त्रिज्याएँ ज्ञात हैं। ये गैसें वाण्डर वाल्स बन्ध बनाती हैं अतः इनकी वाण्डरवाल्स त्रिज्याएँ दी गयी हैं। चूँकि वाण्डरवाल्स त्रिज्या का मान सहसंयोजी त्रिज्या से अधिक होता है इस कारण उत्कृष्ट गैसों की परमाणु त्रिज्या अपने आवर्त में अधिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions