Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटीन के कार्य लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रोटीन के कार्य (Functions of Proteins)- प्रोटीन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
(I) प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर रचना में भाग लेना है। ये हमारे शरीर का मुख्य भाग बनाते हैं।
(2) शरीर में टूट-फूट की मरम्मत के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
(3) शरीर में उपापचयी क्रिया में एन्जाइम जैव उत्प्रेरक (Bio-catalyst) का कार्य करते हैं। सभी एन्जाइम गोलिकाकार प्रोटीन होते हैं।
(4) शरीर की सुरक्षा में प्रयुक्त प्रतिरक्षी (antibodies) प्रोटीन होती हैं।
(5) ऑक्सीजन वहन करने वाले श्वसन वर्णक हीमोग्लोबिन, हीमोसायनिन आदि जटिल प्रोटीन ही हैं।
(6) अनेक हॉर्मोन प्रोटीन से बने होते हैं।
(7) आवश्यकता से अधिक प्रोटीन ऑक्सीजन द्वारा ऊर्जा प्रदान करते हैं।
(8) पेशियों में संकुचन एवं शिथिलन ऐक्टिन व मायोसिन प्रोटीन्स के कारण होता है।
(9) जन्तु शरीर में प्रोटीन संगृहीत नहीं होते, किन्तु अनेक पौधों के बीजों में प्रोटीन भोजन के रूप में संगृहीत रहते हैं।
(10) विषाणु संक्रमण के फलस्वरूप इन्टरफेरॉन (interferon) प्रोटीन निकटवर्ती कोशिकाओं को संक्रमण से बचाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions