Doubtnut Promotions Sticky

दिये गये उद्धरण को पढ़कर अधोलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रोटीन सजीवों की वृद्धि, विकास एवं मरम्मत के लिए अतिआवश्यक होता है। प्रोटीन α-ऐमीनो अम्लों के प्राकृतिक बहुलक होते हैं। ऐमीनो अम्ल एक निश्चित क्रम से जुड़कर एक विशिष्ट प्रोटीन बनाते हैं। दो या दो से अधिक ऐमीनो अम्ल जुड़कर पेप्टाइड बंध का निर्माण करते हैं। प्रोटीन पोलीपेप्टाइड होते हैं, जिनमें भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन कर देने से प्रोटीन अपनी जैविक सक्रियता खो देता है।
(अ) आवश्यक एवं अनावश्यक ऐमीनो अम्लों को उदाहरण सहित समझाइए।
(ब) प्रोटीन के विकृतिकरण को समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

(अ) आवश्यक ऐमीनो अम्ल (EssentialAmino Acids)वे ऐमीनो अम्ल जिनका संश्लेषण मानव शरीर में नहीं हो पाता है आवश्यक ऐमीनो अम्ल कहलाते हैं। इन्हें भोजन के द्वारा प्राप्त किया जाता है।
उदाहरणार्थ-केसीन जो दुग्ध प्रोटीन है में सभी आवश्यक एमीनो अम्ल पाये जाते हैं।
अनावश्यक ऐमीनो अम्ल-वे ऐमीनो अम्ल जो मानव शरीर में संश्लेषित हो सकते हैं (दस प्राकर के ऐमीनो अम्ल) अनावश्यक ऐमीनो अम्ल कहलाते हैं।
उदाहरण-ग्लाइसीन, ऐलानीन, ग्लूमैटिक अम्ल, ऐस्पार्टिक अम्ल एस्पेराजीन, सेरीन, सिस्टीन, टाइरोसीन आदि।
(ब) प्रोटीन एक जटिल त्रिविमीय संरचना वाले अणु होते हैं। भौतिक परिवर्तन जैसे ताप, दाब, pH में परिवर्तन तथा लवण या रासायनिक कारकों की उपस्थिति में प्रोटीन की प्राकृतिक संरचना का बिखरना प्रोटीन का विकृतिकरण (Denaturation of Protein) कहलाता है। विभिन्न परिवर्तनों के कारण हाइड्रोजन आबन्धों में अस्त-व्यस्तता उत्पन्न हो जाती है जिससे प्रोटीन अणु नियमित तथा विशेष आकृति से, अकुण्डलित होकर अधिक टेढ़ी-मेढ़ी आकृति में परिवर्तित हो जाते हैं। विकृतिकरण के कारण प्रोटीन अपनी जैविक सक्रियता खो देती है। रासायनिक रूप से विकृतिकरण (Denaturation) के कारण प्रोटीन की द्वितीयक तथा तृतीयक संरचना प्रभावित होती है किन्तु प्राथमिक संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होता है। विकृतिकरण की यह प्रक्रिया अनुत्क्रमणीय होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions