Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिए कि छोटे द्वारक के अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या फोकस दुरी से दोगुनी होती है|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चित्र में अवतल दर्पण से परावर्तन दर्शाया गया है| RP एक आपतित किरण है जो मुख्य अक्ष के समांतर है एवं अवतल दर्पण से परावर्तन के पश्चात PQ दिशा में गमन करती है एवं मुख्य अक्ष को बिंदु F पर प्रतिच्छेदित करती है| CP रेखा बिंदु P पर अभिलम्ब है| अतः CPR अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या होगी |
परावर्तन के नियम से
आपतन कोण i = परावर्तन कोण r
या RPC=QPC
ocr_image
चूँकि आपतित किरण RP मुख्य अक्ष के समान्तर है अतः
RPC=PCF (एकान्तर कोण)
अतः PCF=QPC=FPC
इसलिए त्रिभुज PCF में
PF=FC
यदि दर्पण का द्वारक छोटा हो तो बिंदु P दर्पण के ध्रुव O के समीप होगा |
अतः PFOF
या FCOF
अथवा OF=12OC
या OC=2OF
अर्थात जब द्वारक छोटा है तो वक्रता त्रिज्या OC=R फोकस दुरी OF=f से दोगुनी है एवं फोकस बिंदु F दुरी OC का मध्य बिंदु है |
R=2f
अतः स्पष्ट है कि छोटे द्वारक के अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या फोकस दुरी से दुगुनी होती है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions