Doubtnut Promotions Sticky

एक गतिविधि द्वारा आपतन कोण एवं परावर्तन कोण में सम्बन्ध स्थापित कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक कागज़ के गत्ते पर एक रेखा PQ खीचें एवं उसके अभिलम्ब एक रेखा ON खीचें | अब किसी कोण i पर एक रेखा AB बनाएँ अब उस पर दो आलपिन लगाएँ | PQ रेखा पर एक समतल दर्पण खड़ा करें | दर्पण में इन दो आलपिनों के प्रतिबिम्ब को देखते हुए दो अन्य आलपीन C व D इस प्रकार लगाएँ कि C व D तथा A व B के प्रतिबिम्ब एक सरल रेखा में दिखाई दे | CD सरल रेखा को खींचे एवं उसे दर्पण तक विस्तारित करें | आप देखेंगे कि CD रेखा दर्पण पर O बिंदु पर मिलती है | आप देख पाते हैं कि कोण AON व DON बराबर है | यदि AB आपतित किया है तो CD उसकी संगत परावर्तित किरण है | हम प्रयोग में पाते हैं कि परावर्तन अग्र नियमों से होता है -
ocr_image
(i) आपतित किरण, परावर्तित किरण एवं आपतन बिंदु पर अभिलम्ब एक हो समतल में होते हैं |
(ii) आपतित किरण जितना कोण अभिलम्ब के साथ बनाती है उतना ही परावर्तित किरण अभिलम्ब के साथ बनाती है| अर्थात
आपतन कोण i= परावर्तन कोण r

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions