Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाशित दर्पण कितने प्रकार के होते है ? ये वाहन चालकों की किस प्रकार सहायता करते है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाशिक दर्पण सामान्यतः समतल व गोलीय दर्पण होते है। ऐसे दर्पण जिनका परावर्तक पृष्ठ गोलीय होता है , गोलीय दर्पण कहलाते है। गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है - (i) उत्तल दर्पण , (ii) अवतल दर्पण । समतल दर्पण से बना हुआ प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा सीधा होता है। प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है। अतः इसका प्रयोग एम्बुलेंस चालक करते है।
अवतल दर्पण वह गोलीय दर्पण है जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर होता है। सामान्यतः यह वास्तविक एवं उल्टा प्रतिबिम्ब बनाता है। अवतल दर्पणों का उपयोग वाहनों के अग्रदीपों ( हेडलाइट ) में प्रकाश का शक्तिशाली समांतर किरण पुंज प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
उत्तल दर्पण वह गोलीय दर्पण होता है जिसका परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर वक्रीत होता है। उत्तल दर्पण द्वारा अधिक विस्तृत क्षेत्र का प्रतिबिम्ब कम स्थान में बनने के कारण इसे वाहन चालक के पार्श्व में लगा दिया जाता है , जिससे पीछे की ओर के काफी क्षेत्र का स्पष्ट व सीधा प्रतिबिंब दिखायी पड़ता है। इस दर्पण का दृष्टि क्षेत्र विस्तृत होता है। सड़क पर लगे लैम्पों के परावर्तक तल के रूप में उत्तल दर्पण का प्रयोग करने से प्रकाश अधिक बड़े क्षेत्र में फैल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions