Doubtnut Promotions Sticky

गोलीय दर्पणों के लिए कार्तीय चिन्ह परिपाटी को समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस पद्धति में हम दर्पणों के ध्रुव को मूल बिंदु मानते हैं और दर्पण के मुख्य अक्ष को निर्देशांक पद्धति का X - अक्ष लिया जाता है।
ocr_image
इसके नियम निम्न प्रकार से हैं -
(i) मुख्य अक्ष से समांतर सभी दूरियाँ दर्पण के ध्रुव (मूल बिंदु ) से ली जाती हैं।
(ii) बिम्ब दर्पण के बाईं ओर रखा जाता है अर्थात बिम्ब से आने वाली किरणें दर्पण पर सदैव बाईं ओर से आपतित होती हैं।
(iii) मुख्य अक्ष के समान्तर मूल बिंदु से बाईं ओर (-x अक्ष के अनुदिश की सभी दूरियाँ ऋणात्मक ली जाती हैं।
उदाहरणार्थ - उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण दोनों में ही बिम्ब की दूरी हमेशा ऋणात्मक होगी। इसी प्रकार मूल बिंदु के दायी ओर (+y अक्ष के अनुदिश ) की सभी दूरियाँ धनात्मक ली जाती हैं।
(iv) मुख्य अक्ष के ऊपर की ओर लम्बवत मापी जाने वाली दूरियाँ (+y अक्ष के अनुदिश ) धनात्मक ली जाती है जबकि मुख्य अक्ष के नीचे की ओर लम्बवत मापी जाने वाली दूरियाँ (- y अक्ष के अनुदिश ) ऋणात्मक मानी जाती हैं।
कार्तीय चिन्ह पद्धति के अनुसार अवतल दर्पण की फोकस दूरी एवं वक्रता त्रिज्या भी सदैव ऋणात्मक होगी । अवतल दर्पण में जब प्रतिबिम्ब दर्पण के सामने बायीं ओर बनेगा तो उसकी दूरी ऋणात्मक लेते हैं। यदि दायी ओर अर्थात पीछे बनेगा तो उसकी दूरी धनात्मक लेंगे।
जब प्रतिबिम्ब सीधा होगा तो उसकी लम्बाई धनात्मक लेंगे एवं जब प्रतिबिम्ब उलटा व मुख्य अक्ष के नीचे की ओर हो तो उसकी लम्बाई ऋणात्मक लेंगे। इस पद्धति के अनुसार एक उत्तल दर्पण के लिये भी बिम्ब की दूरी हमेशा ऋणात्मक होगी। चूंकि उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या एवं फोकस दूरी हमेशा दर्पण के पीछे (दाईं ओर ) होती है अतः ये दोनों हमेशा धनात्मक होंगे । उत्तल दर्पण में प्रतिबिम्ब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है अतः प्रतिबिम्ब की दूरी हमेशा धनात्मक होगी। इसी तरह उत्तल दर्पण में प्रतिबिम्ब हमेशा सीधा बनता है अतः प्रतिबिम्ब की लम्बाई धनात्मक लेंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions