Doubtnut Promotions Sticky

अपवर्तन के निम्न उदाहरणों को विस्तार से समझाइये -
वर्ण विक्षेपण।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वर्ण विक्षेपण - सूर्य का प्रकाश जब कांच के प्रिज्म में से होकर गुज़रता है तो उससे निकलने वाला प्रकाश सप्त वर्ण प्रतिरूप में प्राप्त होता है , जिसे हम पर्दे पर लेकर देख सकते हैं। प्रयोगशाला में सफ़ेद प्रकाश बल्ब का उपयोग करके भी सप्त वर्ण प्रतिरूप प्राप्त किया जा सकता है। सूर्य की तरफ या उससे आने वाले प्रकाश को आंख से सीधा नहीं देखना चाहिए अन्यथा आँखों की रोशनी जा सकती है। पर्दे पर प्राप्त होने वाले इस प्रतिरूप को स्पेक्ट्रम कहते है। वैज्ञानिक न्यून्टन ने सर्वप्रथम यह सिद्ध किया था कि श्वेत प्रकाश के स्पेक्ट्रम के वर्ण विघमान होते हैं। इस सप्त वर्णी प्रतिरूप के प्राप्त होने का मुख्य कारण यह हैं कि भिन्न -भिन्न रंगो की किरणें किसी माध्यम में अलग -अलग वेग से गति करती हैं। निर्वात के अतिरिक्त किसी भी माध्यम में रंग के प्रकाश का वेग बैंगनी रंग के प्रकाश से अधिक होता है। अतः अपवर्तन के पश्चात् बैंगनी रंग किरण अभिलम्ब की तरफ सबसे ज्यादा मुड़ जाती है। रंग के विक्षेपण के क्रम को (VIBGYOR) बे नी आ ह पी ना ला से भी जाना जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions