Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिये कि वस्तु ऊँचाई से जैसे-जैसे धरातल की ओर आती है, स्थितिज ऊर्जा घटती है एवं समान मात्रा में गतिज ऊर्जा बढ़ती है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माना m द्रव्यमान की वस्तु पृथ्वी की सतह से h ऊँचाई पर चित्र में बिन्दु A पर स्थिर अवस्था में है। बिन्दु A पर वस्तु में केवल स्थितिज ऊर्जा होगी और गतिज ऊर्जा शून्य होगी। बिन्दु A पर स्थितिज ऊर्जा का मान mgh है। माना वस्तु स्वतन्त्रतापूर्वक गिरती है और जब वस्तु धरातल पर पहुँचती है तब उसकी चाल v होती है। अतः बिन्दु B पर गतिज ऊर्जा का मान
12mv2 होगा। यहाँ पर h = 0 इसलिए स्थितिज ऊर्जा Ep=0 होगी।
गति के तीसरे समीकरण से बिन्दु B पर वस्तु की चाल
v2=u2+2as
v2=0+2gh
v2=2gh
बिन्दु B पर वस्तु की गतिज ऊर्जा
ocr_image
        EK=12mv2
        EK=12m×2gh                           (v2=2gh)
या           EK=mgh
 अर्थात् पृथ्वी के धरातल पर वस्तु की गतिज ऊर्जा का मान बिन्दु A पर स्थितिज ऊर्जा के तुल्य होता है। स्वतन्त्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु की स्थितिज ऊर्जा में कमी, उसकी गतिज ऊर्जा में वृद्धि के तुल्य होती है। वस्तु ऊँचाई से जैसे-जैसे धरातल की ओर आती है, स्थितिज ऊर्जा घटती है एवं समान मात्रा में गतिज ऊर्जा बढ़ती है।
अर्थात् ΔEK=ΔEP

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions