Doubtnut Promotions Sticky

असमान वेग की हवाओं का क्या प्रभाव होता है ? समझाइए। 

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

असमान वेग की हवाएँ चक्रवात लाती हैं। चक्रवात में हवाएँ सीधी.न चलकर एक वृत्ताकार पथ पर केन्द्रीय बिन्दु की ओर बढ़ती जाती हैं। चक्रवात हवाएं केन्द्र पर वायुदाब कम हो जाने के कारण उत्पन्न होती हैं। इनका घेरा 400 किलोमीटर से 3000 किलोमीटर तक का होता है। शीतोष्ण कटिबन्ध में चक्रवातों का विस्तार व हवा की गति उष्ण कटिबन्धों की तुलना में अधिक होती है।
चक्रवात के कारण क्षेत्र में मौसम में एकदम परिवर्तन आ जाता है। तेज हवा के साथ घनघोर वर्षा होती है। बादलों के तेज गरज व बिजली की चमक भय उत्पन्न करती है। पेड़ टूटते हैं, छप्पर उड़ जाते हैं। बिजली गुल होकर सामान्य जीवन बाधित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions