Doubtnut Promotions Sticky

'प्रथम जीव की उत्पत्ति कैसे हुई ?' जीव उत्पत्ति के भौतिक सिद्धान्त के आधार पर वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सर्वप्रथम चालर्स डार्विन ने ईश्वर की भूमिका को जीव की उत्पत्ति में नकारते हुए प्रथम जीव की उत्पत्ति निर्जीव पदार्थो से होना बताया।
1 फरवरी 1871 को डार्विन द्वारा जोसेफ डाल्टन हकर को लिखे पत्र में यह संभावना प्रकट की कि अमोनिया, फॉस्फोरस आदि लवण घले हुए गर्म पानी के किसी गड्ढे में प्रकाश, ऊष्मा, विद्युत आदि के प्रभाव से निर्जीव पदार्थों से पहले जीव की उत्पत्ति हुई होगी।
सन् 1924 में रूसी वैज्ञानिक अलेक्जेण्डर इवानोविच ओपेरिन ने निर्जीव पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति का सिद्धान्त सर्वप्रथम प्रतिपादित किया। ओपेरिन के अनुसार सजीव व निर्जीव में कोई अन्तर नहीं होता। रासायनिक पदार्थों के जटिल संयोजन से ही जीवन का विकास हुआ। विभिन्न खगोलिय पिण्डों पर मीथेन की उपस्थिति इस बात का संकेत देती है, कि पृथ्वी का प्रारम्भिक बायुमण्डल मोथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन तथा जलवाध्प से बना होने के कारण अत्यन्त अपचायक रहा होगा। इन तत्वों के संयोग से यने यौगिकों के आगे संयोग करने पर जटिल यौगिकों का निर्माण हुआ होगा।
सन् 1929 में जेबी एस हाल्डेन ने ओपेरिन के विचारों को और विस्तार दिया। हाल्डेन ने पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर संकेन्द्रीय कोशिका की उत्पत्ति तक की घटनाओं को आठ चरणों में बांटकर समझाया । परन्तु ओपेरिन व हाल्डेन की कल्पनाओं का कोई आधार नहीं था।
सन् 1953 में स्टेनलो मिलर ने प्रारम्भिक पृथ्वी अवस्था में अमीनो अम्लों का उत्पादन संभव लेख प्रकाशित कर ओपेरिन व हाल्डेन के विचारों का समर्थन किया। स्टेनले मिलर ने प्रयोग के लिए एक विद्युत विसर्जन उपकरण बनाया, जिसमें एक गोल पेंदे का प्लास्क, एक विद्युत विसर्जन बल्ब तथा एक संघनक लगा था। गोल पेंदे के फ्लास्क में पानी भरने के बाद उपकरण में से हवा निकालकर उसमें मीथेन, अमोनिया व हाइड्रोजन को 2 1 :2 के अनुपात में भर दिया गया विद्युत विसर्जन के साथ-साथ पानी को उबालने दिया गया तो उत्पन्न भाप के प्रभाव रो गैसें निरन्तर वृत्त में पूमती रही। विद्युत विसर्जन बल्य से निकलने बाला जलवाष्प संघनक में संघनित की गई और विश्लेषण किया गया तो द्रव में अमीनो अम्ल, एसिटिक अग्ल आदि कई प्रकार के कार्बनिक्र पदार्थ पाये गये। इस प्रयोग ने ओपेरिंन के रासायनिक विकास की परिकल्पना की पुष्ट्रि कर सिद्धान्त की प्रतिष्ठा को बढ़ा दिया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions