Doubtnut Promotions Sticky

किसी प्रजाति के स्थानबद्ध होने का क्या कारण हैं ? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी प्रजाति की स्थानबद्धता का मुख्य कारण उस क्षेत्र की जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियाँ तथा अन्य प्रजातियों के साथ पारस्परिक सम्बन्ध होता है। स्थानबद्ध प्रजातियों के सीमित विस्तार के कारण उनके विलुप्त या संकटग्रस्त होने की सम्भावना अधिक होती है। अतः इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। .डोडो . पक्षी जो मॉरीशस के एक द्वीप की स्थानबद्ध प्रजाति थी , की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1658 में हुई थी। किन्तु उस द्वीप पर मानव गतिविधियों के बढ़ने व शिकार के कारण यह पक्षी मात्र 23 वषों में विलुप हो गया। वर्ष 1681 में इसे अंतिम बार देखा गया था।
भारत स्थानबद्ध प्रजातियों से संपन्न देश है। भारत के पश्चिमी घाट, उत्तर - पूर्वी हिमालय तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सर्वाधिक स्थानबद्ध प्रजातियाँ मिलती हैं भारत में जंतुओं की 17612 प्रजातियों में स्तनधारियों की 44,पक्षियों की 57, सरीसृपों की 187 तथा उभयचरों की 110 प्रजातियाँ हैं। इसके अतिरिक्त पादपों की 5150 स्थानबद्ध प्रजातियाँ भारत में पाई जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions