Doubtnut Promotions Sticky

अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या व फोकस दूरी में संबंध स्थापित कीजिए। आवश्यक चित्र बनाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है कि अवतल दर्पण पर RP आपतित किरण है जो मुख्य अक्ष के समान्तर है। दर्पण से परावर्तन के बाद फोकस F में से गुजरती हुई PQ परावर्तित किरण है। रेखा PC, जो वक्रता केंद्र C से गुजर रही है दर्पण के बिंदु P पर अभिलम्ब है तथा CP दर्पण की वक्रता त्रिज्या है। परावर्तन के नियम समतल दर्पण की भांति गोली दर्पण के लिए भी लागू होते हैं।
परावर्तन के नियम से
आपतन कोण i= परावर्तन कोण r
या R P C = Q P C
आपतित किरण RP, मुख्य अक्ष के समान्तर है अतः
R P C = P C F (एकान्तर कोण)
P C F = Q P C = F P C
अतः Δ P C F में
भुजा P F = F C (त्रिभुज में समान कोणों की सम्मुख भुजा)
चूंकि दर्पण का द्वारक छोआ है अतः बिंदु P दर्पण के ध्रुव O के निकट है। अतः
अतः P F = O F
F C = O F
किंतु O C = O F + F C
या O C = O F + O F
या O C = 2 O F
जब द्वारक छोटा है तब वक्रता त्रिज्या O C = R तथा फोकस दूरी O F = f है।
R = 2 f
अतः छोटे द्वाराक के अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या (R) फोकस दूरी (f) से दुगुनी होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions