Doubtnut Promotions Sticky

स्थान बद प्रजातियों से आपका क्या तात्पर्य है? मॉरिशस के एक द्वीप की स्थानवर विलुप्त पक्षी प्रजाति का नाम दीजिए। प्राकृतिक आवास के विखण्डन से जैव विविधता कैसे प्रभावित होती है? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्थानबद्ध प्रजाति-वे प्रजातियों जो विश्व में केवल एक क्षेत्र विशेष में ही पायी जाती हैं, उन्हें स्थानबद्ध (Endemic) प्रजातियों कहते है। उदा.- मेटासिकोया पादप (चीन की एक घाटी तक सीमित ) नीलगिरी धार एवं मैकाक बंदर (भारत के पश्चिमी घाट तक सीमित) लेमूर (मेडागास्कर द्वीप तक सीमित) मॉरिशस के द्वीप पर विलुप्त पक्षी प्रजाति के डोडो स्थानबद्ध प्रजाति के रूप में पाया जाता था |
प्राकृतिक आवास विखण्डन-आवास विखंडन वह प्रक्रिया है जिसमें एक विशाल क्षेत्र का आवास क्षेत्रफल में कम हो जाता है और आमतौर से दो या अधिक टुकड़ों में बंट जाता है। जब आवास नष्ट हो जाता है तो टुकड़े बहुधा एक दूसरे से अलग-अलग क्षरित अवस्था में प्रकट होते हैं। आवास विखण्डन प्रजातियों के विस्तार तथा स्थापना को सीमित कर देता है, जिससे जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है |
प्राकृतिक आवासों के विखण्डन के कारणों में सड़क मार्ग, रेलमार्ग, नहर, बाँध, खेत, विद्युत लाइन, गैस पाइप लाइन आदि का निर्माण प्रमुख है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिवर्ष लगभग 6 बाघ व अनेक अन्य वन्य जन्तु वहाँ से गुजरने वाली रेल लाइन के कारण दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions