Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में कोई एक अंतर लिखिए-
(अ) धनात्मक एवं ऋणात्मक उत्प्रेरक
(ब) उष्मीय-अपघटन एवं विधुत-अपघटन
(स) संकलन एवं विस्थापन अभिक्रिया

Text Solution
Verified by Experts

(अ) वे उत्प्रेरक जो रासायनिक अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते हैं, उन्हें धनात्मक उत्प्रेरक कहते हैं जबकि ऋणात्मक उत्प्रेरक रासायनिक अभिक्रिया के वेग को कम करते हैं |
धनात्मक उत्प्रेरक - 2 S O 2 + O 2 N O 2 S O 3
ऋणात्मक उत्प्रेरक - 2 H 2 O 2 ग्लिसरॉल 2 H 2 O + O 2
(ब) उष्मीय अपघटन में यौगिक को ऊष्मा देने पर वह छोटे अणुओ में टूट जाता है जबकि विधुत अपघटन में किसी यौगिक की गलित या द्रव अवस्था में विधुत धरा प्रवाहित करने पर वह अपघटित होकर कैथोड तथा एनोड पर भिन्न-भिन्न उत्पाद बनाता है |
(स) संकलन (योगात्मक या संयुग्मन) अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक आपस में संयोग करके एक ही उत्पाद बनाते हैं जबकि विस्थापन अभिक्रिया में एक अभिकारक में उपस्थित परमाणु या समूह दूसरे अभिकारक के परमाणु या समूह द्वारा विस्थापित होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions