Doubtnut Promotions Sticky

जल के 500 सेमी 3 में 3.0 × 10 - 3 किग्रा एसीटिक अम्ल मिलाया जाता है। यदि 23% एसीटिक अम्ल वियोजित होता है तो हिमांक में अवनमन क्या होगा? जल के लिए Kf तथा घनत्व क्रमश: 1.86 K किग्रा मोल - 1 तथा 0.997 ग्राम/ सेमी 3 हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जल का घनत्व = 0.997 ग्राम/सेमी
जल का भार (W) = 500 × 0.997 = 498.5 ग्राम
ऐसीटिक अम्ल का भार (w)= 3.0 × 10 - 3 किग्रा = 3.0 ग्राम
हम जानते हैं कि , Δ T f = 1000 × k f × w m × W
प्रश्नानुसार, जल के लिए, k f = 1.86 K किग्रा/मोल
Δ T f _ ( परिकलित ) = 1000 × 1.86 × 3.0 60 × 498.5 = 0.186
( C H 3 C O O H का अणुभार = 60 )
प्रश्नानुसार, C H 3 C O O H एक वैद्युत अपघट्य है, जो 23% वियोजित होता है |
C H 3 C O O H 1 ( 1 - α ) C H 3 C O O - 0 α + H 0 α +
वियोजन के पश्चात् कणों की संख्या = 1 - α + α + α = 1 + α
C H 3 C O O H के लिए, α = 23 100 = 0.23 (23% वियोजन पर)
अतः वियोजन के पश्चात् कणों की संख्या =1+0.23 = 1.23
वान्ट-हॉफ के अनुसार,
Δ T f _ प्रेक्षित Δ T f _ ( परिकलित ) = वियोजन के पश्चात् कणों की संख्या वियोजन से पूर्व कणों की संख्या
Δ T f _ प्रेक्षित Δ T f _ ( परिकलित ) = 1.23 1
Δ T f _ ( प्रेक्षित ) = 1.23 × Δ T f _ ( परिकलित ) = 1.23 × 0.186 = 0.229 K
अत: हिमांक में अवनमन
( Δ T f ) = 0.229 K

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions