Doubtnut Promotions Sticky

एक निश्चित ताप पर, अभिक्रिया
2 S O 2 ( g ) + O 2 ( g ) 2 S O 3 ( g ) के लिए साम्य स्थिरांक का मान 278 दिया गया है | उसी ताप पर निम्न अभिक्रिया S O 3 ( g ) S O 2 ( g ) + 1 2 O 2 ( g ) के लिए साम्य स्थिरांक होगा |

A

1.8 × 10 - 3

B

3.6 × 10 - 3

C

6.0 × 10 - 2

D

1.3 × 10 - 5

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:c


दिया है, दिया गए ताप पर अभिक्रिया
2 S O 2 ( g ) + O 2 ( g ) 2 S O 3 ( g ) ....(i)
के लिए साम्य स्थिरांक (K) = 278
ज्ञात करना है, उसी ताप पर अभिक्रिया
S O 3 ( g ) S O 2 ( g ) + 1 2 O 2 ( g ) ....(ii)
का साम्य स्थिरांक
अभिक्रिया उत्क्रमणीय है, अतः दी गई अभिक्रिया को उल्टा लिखने पर नया साम्य स्थिरांक ( K ) , 1 K हो जाएगा,
अर्थात 2 S O 3 ( g ) 2 S O 2 ( g ) + O 2 ( g ) ...(iii)
के लिए साम्य स्थिरांक ( K ) = 1 K = 1 278 होगा |
पुनः अभीष्ट समीकरण प्राप्त करने के लिए समीकरण (iii) को 1 2 से गुना करने पर K' का मान = [ 1 K ] 1 / 2 हो जाएगा |
दोनों पक्षों में समान संख्या से गुना करने पर नया साम्य स्थिरांक ( K ) = K n हो जाता है |
जहाँ, n = गुणा करने वाली संख्या है | अर्थात n = 1 2
नए साम्य स्थिरांक का मान = [ 1 278 ] 1 / 2 = 6 × 10 - 2 होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions