Doubtnut Promotions Sticky

जड़ की अनुदैर्ध्य काट में, अग्र भाग से ऊपर की ओर, चार क्षेत्र निम्न क्रम में पाए जाते हैं

A

मूलगोप, कोशिका विभाजन, कोशिका में वृद्धि, कोशिका का परिपक्वन

B

मूलगोप, कोशिका विभाजन, कोशिका परिपक्वन, कोशिका वृद्धि

C

कोशिका विभाजन, कोशिका वृद्धि, कोशिका परिपक्वन, मूलगोप

D

कोशिका विभाजन, कोशिका परिपक्वन, कोशिका में वृद्धि, मूलगोप

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


(a) एक विकसित जड़ की अनुदैर्ध्य काट में निम्न भाग होते हैं
(i) मूलगोप (Root cap) यह जड़ का शीर्ष भाग है।
(ii) कोशिका निर्माण क्षेत्र (Zone of cell formation) इस क्षेत्र में निरन्तर कोशिका विभाजन से नई कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है।
(iii) कोशिका दीर्घन क्षेत्र (Zone of cellelongation) नवनिर्मित कोशिका इस क्षेत्र में लम्बाई' में वृद्धि करती है।
(iv) कोशिका परिपक्वन क्षेत्र (Zone of cell maturation) इस क्षेत्र में विवर्धित कोशिका विभिन्न कार्यों के लिए कायान्तरित होती है। मूलरोम इसी क्षेत्र में मिलते हैं, जो जल का अवशोषण करते हैं। इस क्षेत्र में जल का सबसे अधिक अवशोषण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions