Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित चार कथनों (I-IV) को पढ़िए।
i नवजात शिशु को कोलॉस्ट्रम (नवस्तन्य) इसलिए पिलाया जाना चाहिए, क्योंकि उसमें एण्टीजन प्रचुर 110 मात्रा में पाए जाते हैं।
II चिकनगुनिया एक ग्राम ऋणात्मक जीवाणु के द्वारा होता है।
iii ऊतक संवर्धन वाइरस रहित पादप प्राप्त करने में 1 लाभदायक सिद्ध हुआ है।
iv बीयर का उत्पादन किण्वित अंगूर रस के आसवन द्वारा किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में कितने कथन गलत हैं?

A

दो

B

तीन

C

चार

D

एक

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


उपरोक्त कथनों में से तीन कथन (I, II, IV) गलत है।
कोलोस्ट्रम में प्रतिरक्षी (Antibodies) उपस्थित होते हैं। इसमें मुख्यतया IgA इम्यूनोग्लोब्युलिन उपस्थित होते हैं।
चिकनगुनिया रोग चिकनगुनिया विषाणु के कारण होता है। इस रोग का संक्रमण एडीज एजिप्टी, नामक मच्छर के काटने से होता है।
विभज्योतक संवर्धन, ऊतक संवर्धन के अन्तर्गत शीर्षस्थ विभज्योतक का संवर्धन है, यह विषाणु रहित पादप को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। ।
बीयर में 3-6% एल्कोहॉल होता है। यह जौं (हॉर्डियम वल्गेर) से प्राप्त होता है, जबकि वाइन अँगूर से प्राप्त होती है

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions