इमल्शन क्या है? इनके विभिन्न प्रकार बताइए। प्रत्येक प्रकार का उदाहरण भी दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

इमल्शन (पायस)-इमल्शन वे कोलॉइड है जिनमे सूक्ष्म विभाजित द्रव की बूँदो का दूसरे द्रव में परिक्षेपण होता है, अर्थात परिक्षेपण माध्यम तथा परिक्षिप्त प्रावस्था दोनों ही द्रव होते है।
जब दो अमिश्रणीय या आंशिक मिश्रणीय द्रवों को मिलाकर तेजी से हिलाया जाता है, तो एक द्रव में दूसरे द्रव का परिक्षेपण प्राप्त होता है जिसे इमल्शन कहते है। सामान्यतया दो द्रवों में से एक जल होता है। इमल्शन दो प्रकार के होते है-
(i) जल में तेल (o/w प्रकार) (जलीय इमल्शन) एवं
(ii) तेल में जल (प्रकार) (तेलीय इमल्शन)
प्रथम प्रकार में जल परिक्षेपण माध्यम का कार्य करता है। उदाहरण-दूध एवं वेनिशिंग क्रीम। दूध में, द्रव वसा जल में परिक्षिप्त होती है। दूसरे प्रकार में, तेल परिक्षेपण माध्यम का कार्य करता है। उदाहरण-मक्खन एवं क्रीम।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions