समान आवेशित पतले गोलीय खोल के बाहर तथा भीतर स्थित बिंदुओं के विधुत क्षेत्र की गणना कीजिए | गाउसीय पृष्ठों का आवश्यक चित्र बनाइये |

Text Solution
Verified by Experts

समान आवेशित पतले गोलीय सोहा पर विधुत क्षेत्र-
(1) जब बिंदु गोलीय कोश के बाहर स्थित है
(r>R) - माना R त्रिज्या के गोलीय कोश की सतह दर q आवेश समान रूप से वितरित है | इस गोले के केंद्र O से दूरी r (जबकि r>R) पर P एक बिंदु है जहाँ हमें विधुत क्षेत्र E का मान ज्ञात करना है | अब चित्र में दर्शाये अनुसार O को केंद्र मानकर त्रिज्या r के एक गोलाकार पृष्ठ की कल्पना करते है | (इस गोलाकार पृष्ठ को गाउसीय पृष्ठ कहते है )
ocr_image
समान दूरी पर होने के कारण इस पृष्ठ के प्रत्येक बिंदु पर विधुत क्षेत्र E का परिणाम तो समान होता है परन्तु उसकी दिशा अलग-अलग एवं उस बिंदु पर त्रिज्यीय होती है | P बिंदु पर गाउसीय पृष्ठ की सतह पर एक अल्पांश क्षेत्रफल dA लेते है, जिसके सदिश क्षेत्रफल की दिशा में त्रिज्या होती है |
जब गाउस के नियम से
SE.dA=q0 ...(1)
EdA की दिशा समान है, (θ=0)
अतः समी. (1) से
SEdAcos0=SEdA=q0
E का परिमाण सम्पूर्ण पृष्ठ के लिए समान है | अतः
ESdA=q0 ...(2)
r त्रिज्या के गोलाकार पृष्ठ के लिए
SdA=4πr2 (गाउसीय पृष्ठ का क्षेत्रफल)
E×4πr2=q0
या E=14π0qr2 ...(3)
या E=14π0qr2r ...(4)
या E1r2 ...(5)
समी. (4) से स्पष्ट होता है कि बाह्य बिंदु के लिए गोलीय कोश पर वितरित आवेश इस प्रकार व्यवहार करता है जैसे कि सम्पूर्ण आवेश गोलीय कोश के केंद्र पर स्थित हो |
(2) जब बिंदु गोलीय कोश के अंदर होता है (r<R)
ocr_image
माना गोलीय कोश के अंदर उसके केंद्र O से r दूरी (r<R) पर एक बिंदु P है | जिस पर विधुत क्षेत्र E का मान ज्ञात करना है | चित्र में दर्शाये अनुसार O को केंद्र मानकर r त्रिज्या के एक गाउसीय पृष्ठ की कल्पना करते है | चूँकि इस पृष्ठ के अंदर आवेश का शून्य है | अतः इस पृष्ठ के लिए गाउस के नियम से
SE.dA=Σq0=00 ...(6)
E=0 ...(7)
अतः आवेशित गोलीय आवेश कोश के अंदर विधुत क्षेत्र का मान शून्य होता है |

Updated on:21/07/2023
Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions