Doubtnut Promotions Sticky

सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता को परिभाषित कीजिए। इसका सूत्र लिखिए। यह किस प्रकार प्रभावित होती है ? जब
(a) आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य घटती है ?
(b) अभिदृश्यक लैंस का द्वारक घटता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता- किसी सूक्ष्मदर्शी की विभेदन सिमा उन दो बिंदुवृत वस्तुओं के बीच की न्यूनतम दूरी पर नापी जाती है जिनके प्रतिबिम्ब सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक द्वारा ठीक विभेदित होते है|
सूक्ष्मदर्शी को विभेदन सीमा प्रकाश की तरंगदैर्ध्य λ के अनुक्रमानुपी तथा सूक्ष्मदर्शी में प्रवेश करने वाली किरणों के शंकु कोण के व्युत्क्रमानुपाती होती है|
विभेदन सीमा = 1.22 λ 2 sin α
अतः विभेदन क्षमता = 1 विभेदन सीमा = 2 sin α 1.22 λ
(a) आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य घटती है तो सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता बढ़ जाती है|
(b) अभिदृश्यक लेंस का द्वारक घटने से अर्ध-शंकु कोण ( α ) का मान घटेगा, अतः विभेदन क्षमता भी घटेगी|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions