Doubtnut Promotions Sticky

निम्न दिये गये चित्र में युक्‍ति X का मान लिखिए। इसके परिपथ का चित्र बनाकर कार्यविधि समझाइए।
निम्न दिये गये चित्र में युक्‍ति X का मान लिखिए। इसके परिपथ का चित्र बनाकर कार्यविधि समझाइए।    दिष्टकरण क्या है? पूर्ण तरंग दिष्टकारी की कार्यविधि< समझाइए। आवश्यक परिपथ यित्र बनाइए।
दिष्टकरण क्या है? पूर्ण तरंग दिष्टकारी की कार्यविधि< समझाइए। आवश्यक परिपथ यित्र बनाइए।

Text Solution
Verified by Experts

युक्‍ति × का मान –पूर्ण तरंग दिष्टकारी
दिष्टकरण- प्रत्यावर्ती वोल्टता को दिष्ट वोल्टता में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को दिष्टकरण कहते हैं तथा दिष्टकरण करने वाले विद्युत उपकरण को दिष्टकारी कहते हैं।
पूर्ण तरंग दिष्टकारी- पूर्ण तरंग दिष्टकारी परिपथ में निवेशी प्रत्यावर्ती विभव के दोनों अर्द्धचक्रों के दौरान निर्गत दिष्टधारा प्राप्त होती है। यहां दो संधि डायोड इस प्रकार प्रयुक्त्‍ किये जाते हैं कि एक डायोड निवेशी प्रत्यावर्ती विभव के धनात्मक अर्द्धचक्रों का तथा दूसरा डायोड ऋणात्मक अर्द्धचक्रों का दिष्ट करता है।
संरचना- पूर्ण तरंग दिष्टकारी का परिपथ चित्रानुसार होता है। इसमें दो डायोड D1D2 का P सिरा ट्रांसफार्मर की द्वितीयक कुण्डली के सिरों S1S2 से जोड़ देते हैं। प्रत्यावर्ती धारा स्रो( त का ट्रांस्फॉर्मर की प्राथमिक कुण्डली से जोड़ देते हैं। डयोड D1D2 के N सिरों को K पर जोड़ देते है। ट्रांसफॉर्मर की द्वितीयक कुण्डली के मुध्य बिंदु S को शून्य विभव मानते हैं। बिंदु S व K के मध्य लोड प्रतिरोध RL लगाया जाता है।
ocr_image
शून्य विभव बिंदु के सापेक्ष वोल्टता दो भागों में विभाजित हो जाती है। जिनमें कलान्तर π का होता है। अतः S के सापेक्ष पहले अर्द्धचक्र में S1 धनात्मक व S2 ऋणात्मक होगा। समय के साथ प्रत्येक चक्र में यह स्थिति निरंतर बनी रहती है।
कार्य-प्रणाली- प्रत्यावर्ती धारा के प्रथम अर्द्धचक्र में जब S1 धनात्कक व S2 ऋणात्मक होता है तो D1 अग्र अभिनति व D2 उत्क्रम अभिनति की अवस्था में होता है। अतः D1 से परिपथ में धारा I बहती है जबकि D2 में धारा शून्य रहती है।
प्रत्यावर्ती धारा के दूसरे अर्द्धचक्र में S1 ऋणात्मक व S2 धनात्मक होता है। अतः D1 से उत्क्रम अभिनति व D2 अग्र अभिनति की अवस्था में होता है। अतः D1 में धारा शून्य रहती है व D2 से परिपथ में धारा I बहती है।
दोनों डायोडों से लोड प्रतिरोध RL में धारा समान दिशा में प्रवाहित होती है। अतः लोड प्रतिरोध RL में पूरे समय में धारा एक ही दिशा में रहती है। इस प्रकार प्रत्यावर्ती धारा की पूर्ण तरंग का दिष्टकरण हो जाता है। निर्गत तरंग प्रतिरूप को निम्न चित्र द्वारा समझाया जा सकता है ‌
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions