झूम खेती से क्या तात्पर्य है ? सामाजिक वानिकी के दो प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

झूम खेती-वनों के विनाश में झूम खेती का अहम् योगदान है। इस प्रकार की खेती आदिवासी करते हैं। झूम खेती के अन्तर्गत किसी क्षेत्र विशेष की वनस्पति को जलाकर राख कर दी जाती है, जिससे वहाँ की भूमि की उर्वरता बढ़ जाती है तथा आदिवासी दो-तीन वर्षों तक अच्छी फसल प्राप्त कर लेते हैं। उर्वरता कम होने पर उस स्थान को छोड़ देते हैं तथा यही विधि अन्य स्थान पर फिर से अपनाई जाती है। हमारे देश में नागालैण्ड, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा तथा आसाम में आदिवासी झूम खेती को अपानते हैं।
सामाजिक वानिकी के दो प्रमुख घटक निम्न हैं-
(i) कृषि वानिकी
(ii) वन विभाग द्वारा नहरों, सड़कों, अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वृक्षारोपण करना।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions